SSC में पूछे गए Static GK के Best Topics 2025
SSC परीक्षा में Static GK एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि इसमें ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं जो स्थायी तथ्यों पर आधारित होते हैं और जल्दी नहीं बदलते। Static GK के सबसे महत्वपूर्ण टॉपिकों में भारतीय भूगोल जैसे नदियाँ, पर्वत, राज्य और उनकी राजधानियाँ, राष्ट्रीय उद्यान और प्रमुख स्थल शामिल हैं। भारतीय इतिहास भी बहुत पूछा जाता है, जिसमें प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत की घटनाएँ कवर की जाती हैं। भारतीय संविधान, मौलिक अधिकार, संसद, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे विषय राजनीति से संबंधित महत्वपूर्ण टॉपिक हैं। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति, नृत्य, संगीत, त्योहार, पेंटिंग्स, अर्थव्यवस्था, पंचवर्षीय योजनाएँ, RBI और बजट जैसे विषय भी अक्सर पूछे जाते हैं। महत्वपूर्ण दिवस, पुरस्कार, खेल, प्रसिद्ध किताबें और उनके लेखक, अंतरराष्ट्रीय संगठन, करेंसी और कैपिटल, वैज्ञानिक यंत्र, आविष्कार और भारत के पहले (First in India) जैसे विषय SSC की तैयारी में Static GK को मजबूत बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यदि उम्मीदवार इन टॉपिक्स को अच्छे से कवर कर लें, तो SSC की General Awareness सेक्शन में अच्छा स्कोर करना आसान हो जाता है।
1. भारत का भूगोल (Indian Geography)
- प्रमुख नदियाँ (Rivers)
- पर्वत और पहाड़ियाँ (Mountains & Hills)
- राज्य और उनकी राजधानियाँ
- राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य
- झीलें और बांध
- प्रसिद्ध स्थल (Famous Places)
2. भारतीय इतिहास (Indian History)
- प्राचीन भारत: सिंधु घाटी, वैदिक काल
- मौर्य और गुप्त साम्राज्य
- मध्यकालीन भारत: दिल्ली सल्तनत, मुग़ल काल
- आधुनिक भारत: 1857 की क्रांति, स्वतंत्रता आंदोलन, गांधी युग
3. भारतीय संविधान और राजनीति (Indian Polity)
- संविधान की विशेषताएँ
- मौलिक अधिकार और कर्तव्य
- संविधान निर्माता (डॉ. भीमराव अंबेडकर आदि)
- संसद और उसके भाग
- राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री
4. भारत का सांस्कृतिक पहलू (Art & Culture)
- शास्त्रीय और लोक नृत्य
- संगीत और वाद्य यंत्र
- प्रमुख त्योहार
- पेंटिंग्स और हस्तशिल्प
- सांस्कृतिक heritages (UNESCO Sites)
5. भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy)
- भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI)
- पंचवर्षीय योजनाएं
- बजट से जुड़े तथ्य
- मुद्रा, बैंकिंग और टैक्स से जुड़े सामान्य तथ्य
6. महत्वपूर्ण दिवस और थीम्स (Important Days & Themes)
- राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवस
- संबंधित विषय (Themes) – जैसे World Environment Day Theme
7. राज्यसभा, लोकसभा, सुप्रीम कोर्ट (Constitutional Bodies)
8. पुरस्कार और सम्मान (Awards & Honors)
- भारत रत्न, पद्म पुरस्कार
- खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार
- नोबेल पुरस्कार
9. खेल और खिलाड़ी (Sports)
- ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स
- कप और ट्रॉफियाँ (जैसे – रणजी ट्रॉफी, सैंटोस ट्रॉफी)
- हाल के खेल विजेता
10. सामान्य विज्ञान से संबंधित स्थिर तथ्य (Static Science)
- SI Units
- वैज्ञानिक उपकरणों के नाम
- खोज और आविष्कार
- SSC CGL PREPARATION STRATEGY
- SSC PHASE Xlll Recruitment 2025
SSC MTS Recruitment 2025
SSC CHSL Recruitment 2025
SSC CGL Recruitment 2025
WHAT is the SSC GD SYLLABUS?
What are the subjects in SSC?
which ssc post is best
what is the ssc exam
What are SSC MTS jobs?
Which SSC post is best for girls?

0 Comments